Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Breaking : अंता उपचुनाव चुनाव से ठीक पहले मुख्य सचिव...

Rajasthan Breaking : अंता उपचुनाव चुनाव से ठीक पहले मुख्य सचिव सुधांशु पंत का तबादला ! सरकार में भी फेरबदल के संकेत ?

Rajasthan  आपणी हथाई न्यूज , राजस्थान ब्यूरोक्रेसी से कल देर रात एक बहुत बड़ी खबर सामने आई हैं । प्रदेश के मुख्य सचिव सुधांश पंत ने रिटायरमेंट से 14 महीने पहले मुख्य सचिव पद छोड़ा हैं। अब सचिव सुधांश पंत की केंद्रीय सामाजिक न्याय विभाग में सचिव पद पर हुई नियुक्ति है। वही ब्यूरोक्रेसी के जानकारों का दावा है कि मुख्य सचिव का पद छोड़ने वाले वो पहले आईएएस हैं। पंत के अचानक पद छोड़ने और नए मुख्य सचिव को लेकर शुरू हुई चर्चाएं शुरू हो गई हैं । आपकों बता दे कि पंत का रिटायरमेंट 2027 में है लेकिन अचानक हुए इस निर्णय से सब स्तब्ध है। Sudhanshu Pant Transfer 

सुधांश पंत को एक जनवरी तक दिल्ली में जॉइन कर सकते हैं। वर्ष 2024 में पंत को मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था। वही अब राजस्थान ब्यूरोक्रेसी हुए बड़े बदलाव के बाद सचिव की कमान किसको मिलेगी इसके कयास लगने शुरू हो गये है । दूसरी ओर कुछ राजनीति के जानकार अंता चुनाव से ठीक पहले हुए तबादले के बाद अब राजस्थान में भी सरकार में फेरबदल की संभावनाओं से जोड़ रहे है।हालांकि अभी तक कुछ ऐसा हुआ नही है लेकिन आने वाले दिनों में राजस्थान की राजनीति को लेकर पिक्चर साफ हो जानी है।



ताजा खबर