Ind vs SA Second Test आपणी हथाई न्यूज,भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट मैच बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया है। आपकों बता दे कि गर्दन में ऐंठन के चलते दूसरे टेस्ट से बाहर हुए शुभमन की गिल की जगह भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। भारतीय टीम पर 3 टेस्ट मैचों की इस सीरीज में हार का खतरा मंडरा रहा है। वही सीरीज में 1-0 से आगे चल रही साउथ अफ्रीका के पास 25 साल बाद इतिहास रचने का मौका है। साल 2000 में अफ्रीका ने 2-0 से सीरीज जीती थी। अब कप्तान बवूमा के पास इस उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है। बरहाल खबर लिखे जाने तक अफ्रीका ने बिना विकेट के नुकसान के 22 रन बना लिए है। इस समय क्रीज पर मारक्रम और रिकल्टन मौजूद है।
भारत की प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर/कप्तान), रविंद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन
एडेन मार्करम, रियान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन (विकेट कीपर), मार्को यानसेन, सेनुरन मुथुसामी, साइमन हार्मर, केशव महाराज।


