Homeखटाखट स्टोरीBollywood : अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर महानायक अमिताभ का छलका दर्द..धरम...

Bollywood : अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर महानायक अमिताभ का छलका दर्द..धरम पाजी को लेकर लिखी ये बात

Bollywood आपणी हथाई न्यूज, सोमवार की दोपहर बॉलीवुड के बुरी खबर के रूप में नजर आई। भारतीय सिनेमा के चहेते वेटरन अभिनेता धर्मेंद्र ने 89 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कर दिया। इस बीच उनके लाखों प्रशंसक, परिवार, दोस्त उनके करीबीयों धर्मेंद्र के निधन पर अपना दुःख प्रकट किया। इस बीच शोले से मशहूर हुई धर्मेंद्र-अमिताभ की जय वीरू वाली जोड़ी के अमिताभ भी शमशान घाट पहुंचे और धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद देर रात महानायक का दर्द सोशल मीडिया पर भी छलका।

सोमवार देर रात अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा, “हमसे एक और बहादुर दिग्गज जुदा हो गया है।मंच छोड़ गया है। पीछे एक असहनीय गूंज भरी खामोशी छोड़ गया।धर्म जी…”

“वो महानता की पहचान थे।सिर्फ़ अपनी दमदार मौजूदगी के लिए नहीं, बल्कि अपने बड़े दिल और उसकी सादगी के लिए जाने जाते थे…वह अपने साथ पंजाब के उस गांव की मिट्टी की सादगी लेकर आए थे, जहां से वह निकले थे।”

“अपने पूरे शानदार सफर में उसी स्वभाव के साथ जुड़े रहे. हर दशक में बदल जाने वाली फ़िल्म बिरादरी में भी वह अपने शानदार करियर के साथ बने रहे… बिरादरी बदलती रही।वह नहीं।”

“उनकी मुस्कान, उनका सलीका और उनकी गर्मजोशी हर किसी तक पहुंचती थी। यह इस पेशे में कम देखने को मिलता है…हमारे आसपास एक खालीपन है…ऐसा खालीपन जो कभी नहीं भरेगा। प्रार्थना.”



ताजा खबर