Homeखटाखट स्टोरीBikaner : एमजीएसयू में कुलसचिव राहड़ की नियुक्ति पर उठे सवाल.. अब...

Bikaner : एमजीएसयू में कुलसचिव राहड़ की नियुक्ति पर उठे सवाल.. अब संभागीय आयुक्त ने लिया यह फैसला

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में नियम के विरुद्ध पिछले कुछ माह से कुलसचिव पद पर अतिरिक्त कार्य कुर्णाल राहड़ (उपायुक्त,बीकानेर विकास प्राधिकरण) की नियुक्ति संभागीय आयुक्त कार्यालय के आदेश पर हो रखी है।

इस संबंध में बीजेपी नेता डॉ भगवान सिंह मेड़तिया ने राजभवन और राजस्थान सरकार को एक लिखित शिकायत दी तो जवाब में सामने आया कि उनके अनुसार तो महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर शैलेन्द्र देवड़ा आरएएस सुपरटाइम स्केल(अतिरिक्त शिक्षा निदेशक) को इस पद का अतिरिक्त चार्ज दे रखा हैं , जबकि देवड़ा द्वारा अभी तक कार्यभार ही ग्रहण नही किया गया है।

मेड़तिया ने कहा कि इससे स्पष्ट है कि कुर्णाल राहड़ कुलसचिव के पद पर नियम विरुद्ध कार्य कर रहे है। और उन्होंने मांग की है कि कार्मिक विभाग को तत्काल इस अवैध नियुक्ति की जांच करवाई जानी चाहिए। मेड़तिया ने कहा कि कुर्णाल राहड़ को मात्र तीन-चार वर्षों का ही अनुभव है जबकि विश्वविद्यालयों के नियमों के अनुसार यहा कुलसचिव सुपर टाइम स्केल का प्रशासनिक सेवा अधिकारी नियुक्त होना चाहिये।

 

मेड़तिया ने कुलगुरु मनोज दीक्षित और कुलसचिव कुणाल राहड़ पर भी सांठ-गांठ के आरोप लगाए है और मांग की है कि न जाने पिछले महीनों में इस नियुक्ति के बाद कितनी फ़ाइलों पर ऐसे हस्ताक्षर हुए है जिनमें नियमों की धज्जियां उड़ाई गई है। आज आनन-फानन में संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कुर्णाल राहड़ को पद से हटा दिया है। अब फिर से शैलेन्द्र देवड़ा को ही सौंपा गया है चार्ज।



ताजा खबर