राजस्थान मौसम आपणी हथाई न्यूज, प्रदेश में ठंडी हवाओं के असर मौसम भले ही ठण्डा लग रहा हो मगर अब तक सर्दी का अहसास कराने वाली पूरी ठंडक देखने को नही मिली है। अब मौसम विभाग के अनुसार 27-28 नवम्बर को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।
मौसम विभाग की माने तो एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27-28 नवंबर को राज्य के कुछ भागों में बादल छाए रहने व हल्की बारिश होने की संभावना है। 27 नवंबर को जोधपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने अजमेर, झुंझुनू, कोटा, सीकर और टोंक जैसे ज़िलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। यानी इन जिलों में जल्द ही ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग जयपुर ने अजमेर, झुंझुनू, कोटा, सीकर और टोंक जैसे ज़िलों में कोल्ड वेव का येलो अलर्ट जारी किया है
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आसमान साफ़ रहने के साथ कम से कम 11°C और ज़्यादा से ज़्यादा 28°C तापमान रहेगा। ज़्यादातर ज़िलों में तापमान सामान्य से 2-4°C कम रहेगा, जबकि उत्तरी और पश्चिमी इलाकों विशेषकर श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर बेल्ट में सबसे ज़्यादा ठंड पड़ेगी।


