Rajasthan Electric Cruise आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के लोगों को अब लग्जरी क्रूज की यात्रा के लिए मुम्बई- गोवा या विदेशों में जाकर यात्रा के लिए ढेर सारे पैसे खर्च नही करने पड़ेंगें।
दरअसल, राजस्थान के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार ने अब एक बड़ी पहल करते हुए राजस्थान के अजमेर की आनासागर झील में भारत के पहले लग्जरी इलेक्ट्रिक क्रूज की सेवा शुरू की गई है। यह क्रूज इको फ्रेंडली होने के साथ साथ बेहद कम कीमतों में शानदार अनुभव भी प्रदान करता है।
क्रूज की टिकट की बात करें तो इसमें प्रति वयस्क की टिकट का 350 रुपये प्रति घण्टा और बच्चों की टिकट का मूल्य 250 रुपये प्रति घण्टा रखा गया हैं।
क्रूज की क्षमता और सुविधाएं
इस क्रूज में एक साथ 150 व्यक्तियों को बैठाने की क्षमता हूं। नीचे का डेक पूरी तरीके से वातानुकूलित है जो गर्मियों में यात्रियों को आराम देगा। ऊपर ओपन एयर डेक से झील का सुंदर नजारा देखा जा सकता है। क्रूज के अंदर किचन, कॉन्टिनेंटल डिशेज, फ्रेश जूस और फास्ट फूड की भी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा सुरक्षा के लिहाज से यह क्रूज सीसीटीवी कैमरों से लैस है। वही लाइफ जैकेट और रेस्क्यू बोट की भी व्यवस्था की गई है।


