Rajasthan Weather आपणी हथाई न्यूज,दिसम्बर माह का पहला सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक राजस्थान में इतनी सर्दी नही देखी गई है। मौसम विभाग की माने तो उत्तरी हवाओ की रफ्तार धीमी पड़ने के चलते बढ़ोतरी देखने को मिली है जिसके चलते सर्दी का असर कम नजर आ रहा है।
कोल्ड वेव का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार दस दिसम्बर और बारह दिसम्बर से प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में कोल्ड वेव चलने का अनुमान लगाया गया है। जिसके कारण बीकानेर, हनुमानगढ़, जैसलमेर,श्री गंगानगर,नागौर,भरतपुर,अलवर, धौलपुर, सवाई माधोपुर,जयपुर,करौली,बाड़मेर,दौसा,जोधपुर,सीकर टोंक,भीलवाड़ा,सीकर,झुंझुनूं और पाली में अति शीत लहर चलने की चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है।


