Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Police : अब अपराधियों के साथ पुलिसकर्मी 'चेहरा' नही 'पीठ' दिखाएंगे,...

Rajasthan Police : अब अपराधियों के साथ पुलिसकर्मी ‘चेहरा’ नही ‘पीठ’ दिखाएंगे, डीजीपी ने जारी किए आदेश

Rajasthan Police आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान में भजनलाल सरकार के आने के बाद पुलिस की तस्वीरों को लेकर एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। अब पुलिस द्वारा की जाने वाली गिरफ्तारियों की तस्वीरों में पुलिसकर्मियों के चेहरे की बजाय उनकी पीठ दिखाई जाएगी। राजस्थान पुलिस के इस नए नियम के बारे में डीजीपी राजीव शर्मा ने हाल ही में आदेश जारी किए हैं।

हालांकि इस आदेश के पीछे का कारण अभी तक आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह कदम पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए उठाया गया है।



ताजा खबर