ACB Action In Rajasthan आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर संभाग में पिछले दो दिनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एन्टी कररप्शन ब्यूरो (ACB ) ने रिश्वत के साथ दो अलग अलग मामलों में महिला पटवारी और पुरुष पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, एसीबी चौकी श्रीगंगानगर इकाई ने बुधवार 17 दिसम्बर को राजस्व पटवारी पटवार हल्का लोंगवाला तहसील पीलीबंगा जिला हनुमानगढ़ को परिवादी से उसकी माता के नाम चक 3 एलजीडब्ल्यू तथा 1 पीबीएन की भूमि के इंतकाल दर्ज करने की एवज में महिला पटवारी को 5 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तर किया गया। बताया जा रहा है पटवारी ममता ने इस सब काम के लिए 20 हजार रिश्वत की मांग की थी और 5 हजार पूर्व में ले लिए थे अब शेष 15 हजार की राशि के लिए परेशान कर रही थी। एसीबी ने मामले का सत्यापन कर कार्यवाही को अंजाम दिया।
दूसरा मामला भी हनुमानगढ़ जिलें का ही है जहाँ राजस्व पटवारी चरण सिंह तहसील भादरा जिला हनुमानगढ़ ने नामांतरण दर्ज करने की एवज में 4000 कई रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी चुरू इकाई को इस संबंध में एक शिकायत मिली थी जिसमें पटवारी झांसल द्वारा रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा था।
बीकानेर के उप निरीक्षक भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में एसीबी चुरू के महावीर प्रसाद शर्मा ( अति. पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन में महेंद्र कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही को अंजाम दिया गया। आरोपी से रिश्वत राशि बरामद कर ली गएम एसीबी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज अनुसंधान शुरू कर दिया हैं


