Homeखटाखट स्टोरीBikaner : विधि विधार्थियों ने समझी न्यायालय की कार्य प्रणाली, FIR से...

Bikaner : विधि विधार्थियों ने समझी न्यायालय की कार्य प्रणाली, FIR से लेकर बहस तक की प्रक्रिया से हुए रूबरू

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, गुरुवार को अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला न्यायाधीश, बीकानेर  अनिल विज व अपर जिला जज, सचिव श्रीमती मांडवी राजवी के निर्देशन में लॉ इंटर्नशिप पर आए विधि विधार्थियों का गुरूवार को जिला सेशन न्यायालय, बीकानेर व पारिवारिक न्यायालय, बीकानेर की विजिट कर न्यायालय द्वारा अपनाई जाने वाली कानूनी प्रकियाओं व व्यावहारिक ज्ञान के बारे में अवगत कराया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत लीगल एड डिफेंस काउंसल सिस्टम के चीफ लीगल एड. मनोज सुरोलिया ने विद्यार्थियों को अभियुक्तों के अधिकार एवं निःशुल्क विधि सहायता व कानूनों को विस्तार से समझाया। जिसमें डिप्टी डिफेंस अधिवक्ता वर्षा गहलोत व असिस्टेंट अधिवक्ता देवाशीष भाटी व पुनीत बिस्सा मौजूद रहे। इंटर्नशिप पर आए विधि विधार्थीयों ने बुधवार को पुलिस थाना सदर, बीकानेर की विजिट कर थानों में होने वाली कार्यप्रणाली को समझा।

जिसमें प्रथम सूचना रिर्पोट, अन्वेषण की प्रकिया, मालखाना, नक्शा मौका व न्यायालय में चलान पेश करने की प्रकिया के बारे में जानकारी दी गई। इंटर्नशिप पर आए विधि विद्यार्थी एकता व मंजु कुमारी ने उपरोक्त वर्णित जानकारी को विधि के क्षेत्र अध्ययन करने वाले विद्यार्थीयों के लिए में बहुत ही उपयोगी बताया।



ताजा खबर