HomeबीकानेरBikaner: जिला कलेक्टर ने प्रत्येक पेट्रोल पंप पर डीजल स्टॉक आरक्षित रखने...

Bikaner: जिला कलेक्टर ने प्रत्येक पेट्रोल पंप पर डीजल स्टॉक आरक्षित रखने के दिए निर्देश

आपणी हथाई न्यूज,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 21 अप्रैल के बालोतरा दौरे के दौरान आयोजित समारोह में भाग लेने वाले आमजन एवं लाभार्थियों के आवागमन हेतु नियोजित वाहनों को ईंधन की सुचारु उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने आदेश जारी कर जिले के समस्त डीजल विक्रेताओं को निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक पेट्रोल पम्प पर 20 से 22 अप्रैल तक 5000 लीटर डीजल का स्टॉक आरक्षित रखा जाए। यह आरक्षित स्टॉक डेड स्टॉक से पृथक होगा। आदेशों की अवहेलना की स्थिति में संबंधित फर्म के विरुद्ध शासकीय नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



ताजा खबर