Homeखटाखट स्टोरीBikaner : इस दिन खत्म होगी नहरबंदी, बीकानेर के लोगों को पानी...

Bikaner : इस दिन खत्म होगी नहरबंदी, बीकानेर के लोगों को पानी के लिए करना पड़ेगा एक सप्ताह का और इंतजार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। लंबे इंतजार के बाद 10 मई को नहरबंदी खत्म होने जा रही है। इसके बाद 4 से 5 दिन के भीतर, यानी 14 या 15 मई तक जिले में नहरी पानी की आपूर्ति फिर से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। जलदाय विभाग का कहना है कि फिलहाल शहर और ग्रामीण इलाकों के लिए पेयजल का पर्याप्त भंडारण मौजूद है, इसलिए लोगों को तुरंत पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा।

 

जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) राजेश पुनिया के अनुसार, वर्तमान में दोनों क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति उपलब्ध भंडारण के आधार पर की जा रही है। उन्होंने बताया कि नहरबंदी के कारण अस्थायी व्यवस्था अपनाई गई है, लेकिन उम्मीद है कि तय समय के भीतर नहरी पानी की वापसी से हालात सामान्य हो जाएंगे। इधर, गर्मी के तेज होते असर के बीच पानी की मांग लगातार बढ़ रही है। बीकानेर में तापमान 43 डिग्री के आसपास पहुंचने से नहरी पानी की जरूरत और अधिक महसूस की जा रही है। ऐसे में नहरबंदी समाप्त होने की खबर से आम लोगों, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।



ताजा खबर