Homeखटाखट स्टोरीPolitics : सत्ता के शिखर पर सी. विजय जोसेफ, शपथ ग्रहण समारोह से...

Politics : सत्ता के शिखर पर सी. विजय जोसेफ, शपथ ग्रहण समारोह से पत्नी-बच्चें नदारद, पढ़े पूरी खबर


आपणी हथाई न्यूज, तमिल सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता से नेता बने सी विज जोसेफ (C. Joseph Vijay) ने 10 मई को तमिलनाडु (Tamil Nadu) के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर अपने सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धि हासिल की। चेन्नई (Chennai) में आयोजित इस भव्य समारोह में फिल्म और राजनीति जगत की कई चर्चित हस्तियां मौजूद रहीं। विजय के माता-पिता भी समारोह में नजर आए, जबकि अभिनेत्री तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) की मौजूदगी ने भी खास ध्यान खींचा।

हालांकि इस ऐतिहासिक अवसर पर सबसे ज्यादा चर्चा जिस बात की हुई, वह थी विजय की पत्नी संगीता सोरर्लिंगम (Sangeetha Sornalingam) और उनके दोनों बच्चों की अनुपस्थिति। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने सवाल उठाए कि इतने बड़े मौके पर परिवार का साथ न होना क्या केवल निजी फैसला है या इसके पीछे कोई गहरी वजह छिपी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और संगीता (Sangeetha Sornalingam) के रिश्तों में लंबे समय से दूरी की अटकलें लगाई जाती रही हैं। दोनों ने वर्ष 1999 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं जेसन संजय(jason Sanjay) और दिव्या साहा (Divya Saasha) परिवार की ओर से किसी भी वैवाहिक विवाद पर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सार्वजनिक कार्यक्रमों में लगातार गैरमौजूदगी ने चर्चाओं को और हवा दी है।

इन अटकलों को उस समय और बल मिला था जब विजय के बेटे Jason Sanjay के नाम के साथ इस्तेमाल होने वाले शुरुआती अक्षर को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हुई थीं। हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई, फिर भी इसे परिवार के भीतर बढ़ती दूरी से जोड़कर देखा गया।

उधर, Trisha Krishnan की शपथ समारोह में मौजूदगी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। चुनाव परिणाम आने के बाद से विजय और तृषा को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं तेज रही हैं। हालांकि न तो विजय और न ही तृषा ने कभी इन दावों पर सार्वजनिक रूप से कोई पुष्टि की है।

फिलहाल इतना साफ है कि मुख्यमंत्री पद की शपथ के साथ विजय ने राजनीति में नई शुरुआत जरूर कर दी है, लेकिन निजी जीवन से जुड़े सवाल अब भी उनके साथ-साथ चल रहे हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह केवल निजी दूरी है या फिर सार्वजनिक चर्चा का विषय बने इस पारिवारिक मौन पर कभी आधिकारिक प्रतिक्रिया भी सामने आती है।



ताजा खबर