HomeबीकानेरBikaner: भेड़ को बचाने नहर में कूदे पशुपालक की डूबने से हुई...

Bikaner: भेड़ को बचाने नहर में कूदे पशुपालक की डूबने से हुई मौत

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र में आज शहर में डूबने से एक युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार उदेसिया गांव के पास कंवर सेन लिफ्ट नहर में पशुपालक खिलेरिया निवासी 26 वर्षीय डूंगरराम नहर में गिरी भेड़ को निकालने के लिए नहर में कूद गया लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण वह पानी में डूबे गया‌‌।इस दौरान मृतक के भई ने भी अपने भाई को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी लेकिन वह खुद अचेत हो गया और उसे स्थानीय लोगों ने उन्हें बेहोशी की हालत मे बाहर निकाला‌। लेकिन मृतक का शव नहीं मिला। घटना की सूचना पर लूणकरणसर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू कराया। कुछ समय बाद डूंगरराम को नहर से बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।



ताजा खबर