

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर पुलिस और बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा आज अवैध कॉलोनाइजेशन और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में मुक्ता प्रसाद पुलिस एवं बीकानेर विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध कॉलोनी काटने की कोशिश पर सख्त कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके से 21 वाहन जब्त कर सीज किए गए। सीज किए गए वाहनों में डंपर, जेसीबी और अन्य मशीनें शामिल हैं। बीडीए के तहसीलदार महेंद्र रत्नू व मुक्ता प्रसाद थाना अधिकारी की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।


