Homeखटाखट स्टोरीBikaner : NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, केंद्रीय...

Bikaner : NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा देने की मांग

आपणी हथाई न्यूज, नीट पेपर लीक मामले को लेकर बुधवार को राजकीय डूंगर महाविद्यालय के मुख्य गेट के बाहर छात्रों ने सांकेतिक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता लाने की मांग उठाई।

प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि कथित पेपर लीक ने लाखों मेहनती विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों ने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) को भंग कर परीक्षा व्यवस्था में बड़े स्तर पर सुधार लागू करने की बात भी कही। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

 



ताजा खबर