

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में आज भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारीक अनुसार एसीबी द्वारा यह कार्रवाई नकली खाद बीज और उगाही के चल रहे खेल के खिलाफ की गई है। आज एसीबी द्वारा कार्रवाई करते हुए स्टेट बीज निगम के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई के एजेंट से 85 लख रुपए बरामद किए है। एसीबी टीम द्वारा यह कार्रवाई लूणकरणसर में उसे वक्त की जब एजेंट मोटी रकम लेकर बस से जा रहा था और रास्ते में एसीबी टीम ने बस को रुकवा कर आरोपी को दबोच लिया वहीं एसीबी की टीम ने जुगल किशोर बिश्नोई के आवास पर छापा मार कर उसके घर से भी 45 लख रुपए बरामद किए है है। एसीबी ने कार्रवाई के दौरान एक करोड़ 30 लख रुपए जब्त किए है।


