Homeखटाखट स्टोरीBikaner: राजेश चूरा ने रोटरी क्लब गवर्नर के रूप में पदभार किया...

Bikaner: राजेश चूरा ने रोटरी क्लब गवर्नर के रूप में पदभार किया ग्रहण, बधाइयों का लगा तांता

आपणी हथाई न्यूज,बीकाणा के भामाशाह और उद्योगपति राजेश चूरा ने आज रोटरी क्लब (राजस्थान और मध्यप्रदेश के डिस्ट्रिक्ट-3053) के गवर्नर का पद सम्भाल लिया है। राजेश चूरा लंबे अरसे से रोटरी क्लब से जुड़े हुए है, चूरा का मनोनयन पहले ही हो चुका था,आज औपचारिक रूप से पद भार ग्रहण किया है। राजेश चूरा को गवर्नर पद पर काबिज होने पर अनेक औद्योगिक संगठनों और समाज के अनेक वर्गो ने खुशी जाहिर कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की है। बीकानेर के माइनिंग इंडस्ट्री से जुड़े राजेश चूरा माइनिंग एसोसिएशन के भी अध्यक्ष रह चुके है। बिजनेस के साथ ही राजेश चूरा की समाजसेवा और आध्यात्म में भी गहरी रुचि रखतें है ।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर