HomeबीकानेरBikaner : बच्चें की मौत के बाद लोगों ने जताया आक्रोश, चिकित्सक...

Bikaner : बच्चें की मौत के बाद लोगों ने जताया आक्रोश, चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप

आपणी हथाई न्यूज, जिलें के दंतौर थाना क्षेत्र में 6PRM भारत माला सड़क हादसें के बाद एक बच्चें की जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि चिकित्सक की लापरवाही और उपचार में देरी के चलतें बच्चे की मौत हुई है। वही परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि उचित इलाज के लिए उन्हें एम्बुलेंस तक उपलब्ध नही करवाई गई। मौत के बाद गुस्साए ग्रामीण और परिजनों ने पीएचसी दंतौर के आगे धरना लगा दिया है। वही खबर यह भी आ रही है कि नाराजगी के चलते दंतौर के बाजार की दुकानों को पूर्णतया बन्द कर दिया गया है। बरहाल मौके पर एसडीएम,डीएसपी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और आपसी बातचीत चल रही है।



ताजा खबर