


आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर के लूणकरणसर क्षेत्र के महाजन से कस्बे के पास एक खेत में जिंदा बम मिलने पर स्थानीय लोगों न पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बम को सुरक्षित रखवाकर सेना को पूरे मामले की सूचना दी जिसके बाद आज सेना का बम निरोधक दस्ता महाजन पहुंचा और जिंदा बम को बम निरोधक दस्ते ने घेसूरा जाने वाली संपर्क सड़क के पास सूने खेत में खड्डा खोदकर बम को सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज किया। इस दौरान पुलिसकर्मी और सेना के जवान मौके पर मौजूद रहे।


