


Bikaner आपणी हथाई न्यूज, गुरवार की सुबह शहर के रानी बाजार सर्किल स्थित पट्टी पेड़ा रोड पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर सम्बन्धित थाना पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।
अब तक जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जना स्मॉल फाइनेंस बैंक के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सदस्य सोएब भाई और राजकुमार खड़गावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया । शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि मृत व्यक्ति के पास से अणचाबाई अस्पताल को एक पर्ची मिली है जिस पर जगदीश नाम और उम्र 52 वर्ष लिखा हुआ है। साथ ही एक मोबाइल नम्बर दिए गए है जो गलत बताए जा रहे है। बरहाल खबर लिखे जाने तल शव की शिनाख्त नही हो पाई है।


