


आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर के रानी बजाय पुलिया के पास देर रात ट्रक पलट गया गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार नोखा मंडी से गेहूं भरकर एक ट्रक बीकानेर आ रहा था। रास्ते में बीकानेर के रानी बाजार पुलिया पर ट्रक के अचानक ब्रेक फेल हो गए और जैसे ही ट्रक अंबेडकर सर्किल तरफ घूम रहा था तभी गोलाई पर ट्रक पलट गया और सड़क पर गेहूं से भरे कट्टे बिखर गए। ड्राइवर की सूझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार ट्रक नोखा मंडी से गेहूं लेकर खारा इंडस्ट्रियल एरिया में सिंघानिया एग्रो फार्म के गोदाम जा रहा था और रास्ते में हादसा हो गया।


