


बीकानेर आपणी हथाई न्यूज, शुक्रवार की सुबह बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के आगे ओरण भूमि मार्ग पर एक बुजुर्ग व्यक्ति के शव मिलने की जानकारी सामने आई है।अब तक मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 8:45 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि ओरण भूमि क्षेत्र में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव पड़ा है,जिसके पास एक टीवीएस मोपेड भी गिरी हुई पड़ी मिली है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और खिदमतगार समिति के हाजी जाकिर, हाजी नसीम,शोएब भाई मोहम्मद, जुनैद खान अब्दुल सत्तार, इमरान व असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडगावत के सहयोग से शव को पीबीएम में डॉक्टरी मुआयने के बाद मोर्चरी में शिफ्ट करवाया।
नाल पुलिस थाना के अनुसार मृत्यु की पहचान हो गई है। मृतक बीकानेर के सुभाषपुरा क्षेत्र का निवासी था और 7 जुलाई से घर से लापता था। मृतक का नाम श्री चंद शुक्ला पुत्र हरिकिशन उम्र 75 वर्ष है।


