


Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बुधवार की सुबह बीकानेर के रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर एक अज्ञात ट्रॉली बैग मिलने से सनसनी फैल गई। जीआरपी थाने की पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उस ट्रॉली बैग से 14.525 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। थाना प्रभारी नेहा राजपुरोहित के अनुसार रेलवे प्लेटफॉर्म 4-5 पर ओवरब्रिज के पास एक लावारिस ट्रॉली बैग मिला था जिसकी तलाशी लेने पर बैग के अंदर 14 किलो के करीब डोडा पोस्त बरामद हुआ है। बरहाल पुलिस ने इस बैग को अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। Bikaner Railway Station


