


आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर के छतरगढ़ थाना क्षेत्र के सुरजनवाली गांव में हुए खूनी संघर्ष और तीन लोगों की हत्या के मामले में पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा व खाजूवाला वृत्ताधिकारी आकांक्षा कुमारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल देखा व मामले की जानकारी लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उनसे वार्ता की। बातचीत के बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत हो गए। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। सुरजनवाली गांव में हुए इस हत्याकांड के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है


