Homeपॉलिटिकल पाटाElection update: जानिए वार्ड नंबर दो में ऐसा क्या हुआ जिसके चलते...

Election update: जानिए वार्ड नंबर दो में ऐसा क्या हुआ जिसके चलते भाजपा कैप में बढ़ा उत्साह

आपणी हथाई Election update, बीकानेर में आज मुख्यमंत्री के रोड शो से पहले निकाय चुनाव में सर्वाधिक प्रत्याशियों के चलते सुर्खियों में चल रहे वार्ड नंबर 2 से बड़ी खबर सामने आ रही है। वार्ड नंबर 2 मे भाजपा से टिकट मांग रहे गिरधारी सुथार जो टिकट न मिलने पर स्वतंत्र प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे थे उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें गिरधारी सुथार भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय पहचकर अपने समर्थकों को एक संदेश दे रहे हैं।

राजनीतिक विश्लेशको की माने तो गिरधारी सुथार के इस फैसले से भाजपा प्रत्याशी को मजबूती मिलेगी।आपको बता दें निकाय चुनाव में वार्ड नबर 2 में सर्वाधिक 15 प्रत्याशी मैदान में है, इस वार्ड पर पिछली बार भाजपा प्रत्याशी ने बाजी मारी थी। लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव के दौरान भी वार्ड नंबर दो के अधिकांश बुथ पर भाजपा प्रत्याशी आगे रहे जिसके चलते राजनीतिक विश्लेषक यह मान रहे हैं कि वार्ड नंबर 2 में भाजपा को बढ़त मिल सकती है। फिलहाल वार्ड नंबर 2 में भाजपा के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है।



ताजा खबर