HomeबीकानेरBikaner: बाबा पूनरासर मेले के अवसर पर गूंजेगा ‘जपे राम जी रो...

Bikaner: बाबा पूनरासर मेले के अवसर पर गूंजेगा ‘जपे राम जी रो नाम’, जल्द रिलीज होगा बाबा पूनरासर का भजन

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बाबा पूनरासर मेले के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए ईगल इवेंट एंड फिल्म्स (मजो मारवाड़ रो) की ओर से बाबा पूनरासर को समर्पित नया भजन ‘जपे राम जी रो नाम’ जल्द ही रिलीज किया जाएगा। भजन को लेकर श्रद्धालुओं और संगीत प्रेमियों में उत्साह देखने को मिल रहा है।

भजन को अपनी मधुर आवाज मनीष पुरोहित ने दी है, जबकि इसके शब्द नमामी रंगा एवं चंद्र मोहन रंगा ने लिखे हैं। भजन का संगीत शिव शक्ति स्टूडियो (पारस जोशी) द्वारा तैयार किया गया है।

भजन के वीडियो में कलाकार कबाड़ी काका एवं अशोक रंगा (गुटकी काका) की अहम भूमिका रही है। वहीं वीडियो निर्माण में चंद्र मोहन रंगा, नमामी रंगा, मोहित जोशी, युवराज रंगा, यश रंगा एवं राजन पुरोहित ने भी सहयोग किया है।

आयोजकों के अनुसार, ‘जपे राम जी रो नाम’ भजन बाबा पूनरासर के प्रति श्रद्धा और भक्ति की भावना को समर्पित है। मेले के अवसर पर रिलीज होने वाला यह भजन श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।

ईगल इवेंट एंड फिल्म्स (मजो मारवाड़ रो) की इस नई भेंट का संगीत प्रेमियों और बाबा पूनरासर के भक्तों को बेसब्री से इंतजार है।



ताजा खबर