Homeपॉलिटिकल पाटाElection update: लाउडस्पीकर हुए बंद अब हो रहा जनसंपर्क, वार्ड 73 में...

Election update: लाउडस्पीकर हुए बंद अब हो रहा जनसंपर्क, वार्ड 73 में दीपक पारीक कर रहे डोर टू डोर कैंपेन

आपणी हथाई Election update: नगर निगम चुनाव को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा चुनाव प्रचार का शोर अब थम गया है। लाउडस्पीकर, रैलियों और सार्वजनिक सभाओं के बाद अब प्रत्याशियों ने मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क पर पूरा जोर लगा दिया है। प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

बीकानेर के चर्चित और हॉट सीट माने जा रहे वार्ड नंबर 73 में भी चुनावी गतिविधियां तेज हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रहे हैं। पारीक वार्ड के अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर मतदाताओं से संवाद कर रहे हैं और भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।

जनसंपर्क के दौरान पारीक वार्डवासियों से उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं। उनका जोर वार्ड में साफ-सफाई, सड़क, नाली, पेयजल और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के साथ ही वार्डवासियों की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराने पर है। इससे पहले पारीक ने वार्ड को बेहतर सुविधाओं वाला आदर्श वार्ड बनाने और समस्याओं के समाधान के लिए ‘वार्ड मित्र पोर्टल’ जैसी व्यवस्था विकसित करने की बात भी कही थी।

प्रचार का शोर थमने के बाद चुनावी मुकाबला अब पूरी तरह व्यक्तिगत संपर्क और मतदाताओं तक पहुंच बनाने पर केंद्रित हो गया है। ऐसे में वार्ड 73 में प्रत्याशियों के लिए अंतिम समय में अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक समर्थकों के साथ लगातार घर-घर पहुंच रहे हैं। अब देखना होगा कि डोर-टू-डोर जनसंपर्क और मतदाताओं से सीधा संवाद चुनाव के नतीजों में किस तरह दिखाई देता है। वार्ड 73 में मुकाबला पहले से ही खासा चर्चित है और मतदान से पहले अंतिम दौर की यह सक्रियता चुनावी तस्वीर को और दिलचस्प बना रही है।



ताजा खबर