HomeबीकानेरBikaner: बाइक बनी आग का गोला, स्थानीय लोगों की तत्परता से टला...

Bikaner: बाइक बनी आग का गोला, स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा 

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, सड़कों पर सरपट दौड़ती कार, मोटरसाइकिल और स्कूटी के जलने की खबरें लगातार आतीं रहती है। आज नोखा से ऐसी ही खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार नोखा रेलवे स्टेशन के सामने एक बाइक में अचानक आग लग गई, बाइक में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों और फायर फाइटर की मदद से आग पर काबू पाया गया।

अचानक बाइक में आग लगने से मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। जानकारी के अनुसार जब बाइक में आग लगी तब बाइक एक पेट्रोल पंप के नजदीक थी स्थानीय लोगों की तत्परता के चलते बड़ा हादसा टल गया।बाइक में आग लगने की वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।



ताजा खबर