वायरलनामा आपणी हथाई न्यूज, हर रोज कोई न कोई खबर आपके जीवन पर प्रभाव ज़रूर डालती है। ऐसी ही एक खबर कल भी सामने आई जिसमें महाराष्ट्र के सबसे अमीर राजनेताओं में से एक घाटकोपर पूर्व के एमएलए पराग शाह एक दिन के लिए भिखारी बनकर सड़कों पर घूमते और मदद मांगते नजर आए। दरअसल, शाह ने यह काम जैन आध्यात्मिक गुरु नम्रमुनि महाराज के सुझाव पर एक दिन के लिए किया। अपनी संपत्ति और सुख सुविधाओं को दरकिनार करते हुए पराग शाह ने यह महसूस किया कि इनके बिना जीवन कैसे होता है और इसे कैसे जिया जाता है।
भिखारी बनने से पहले शाह ने भिखारी की वेशभूषा के लिए मेकअप का भी सहारा लिया और अपनी सुरक्षा टीम , गाड़ी और महंगी चीजों को छोड़ दिया। शाह जिनसे भिखारी के रूप में मिले थे मेकअप उतारने के बाद वापस मिलने उनसे गए जिन्होंने भिखारी बने शाह को मदद के तौर पर पैसे या खाना दिया। शाह ने उन लोगो के प्रति आभार जताया जिन्होंने बिना किसी जान पहचान और बिना किसी उम्मीद के शाह की मदद की थी। आपकों बता दे कि महाराष्ट्र में पराग शाह की गिनती उन राजनेताओं में होती है जो अकूत संपति के मालिक है।गिरीश कुमार श्रीमाली


