Homeखटाखट स्टोरीSports : भारत-वेस्टइंडीज पहले वनडे में बड़ा अपडेट: टॉस जीतकर भारत ने...

Sports : भारत-वेस्टइंडीज पहले वनडे में बड़ा अपडेट: टॉस जीतकर भारत ने चुनी गेंदबाजी, वेस्टइंडीज की तेज शुरुआत

Sports आपणी हथाई न्यूज, भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुकाबला दोपहर 2 बजे शुरू हुआ।

खबर लिखे जाने तक वेस्टइंडीज ने 23 ओवर में एक विकेट गंवाकर 150 रन बना लिए थे। जॉन कैंपबेल और जस्टिन ग्रीव्स ने पारी की शुरुआत करते हुए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया है और दोनों ने अर्धशतक भी बनाए। हालांकि कैम्पबेल कुलदीप शर्मा की एक गेंद का शिकार हो गए और पैवेलियन लौट गए।

इस मुकाबले में भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा आकर्षण रोहित शर्मा और विराट कोहली की वनडे क्रिकेट में वापस है। दोनों दिग्गज करीब तीन महीने बाद भारत के लिए वनडे मुकाबला खेल रहे हैं। रोहित और विराट का अनुभव 2027 वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।

भारत ने इस मुकाबले में नमन धीर को वनडे डेब्यू का मौका दिया है। भारतीय प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं। वहीं वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप कर रहे हैं और उनकी टीम में जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, कीसी कार्टी, अमीर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ और जेडन सील्स जैसे खिलाड़ी हैं।

तीन मैचों की यह वनडे सीरीज भारत के लिए अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे 30 सितंबर को गुवाहाटी और तीसरा वनडे 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ में खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमें पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेंगी।

 



ताजा खबर