Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में...

Bikaner Accident : लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक का कटा पैर

Bikaner Accident आपणी हथाई न्यूज, लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक का पैर कट गए। घटना की सूचना मिलने पर खिदमतगार खादिम सोसायटी एवं असहाय सेवा संस्थान के सेवादार मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल पीबीएम अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू करवाया।

जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान अलवर जिले के खेटतल निवासी मणिलाल पुत्र नवरंग के रूप में हुई है। युवक रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर तीन के पास ट्रैक के बीच घायल अवस्था में मिला। हादसे में उसका दाहिना पैर घुटने के नीचे से कटकर अलग हो गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की जानकारी मिलते ही असहाय सेवा संस्थान के राजकुमार खडग़ावत सहित सेवादारों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की प्रवृत्ति का है और आसपास के क्षेत्र में घूमता रहता था। फिलहाल हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 



ताजा खबर