HomeबीकानेरBikaner : माहेश्वरी गरबा नाइट 2026 में उमड़ा उत्साह, समाजबंधुओं ने परिवार...

Bikaner : माहेश्वरी गरबा नाइट 2026 में उमड़ा उत्साह, समाजबंधुओं ने परिवार सहित लिया गरबा रास का आनंद

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, माहेश्वरी युवा संगठन (शहर), बीकानेर द्वारा शनिवार को माखन भोग, बीकानेर में भव्य ‘माहेश्वरी गरबा नाइट 2026’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज के सैकड़ों समाजबंधुओं ने परिवार सहित उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा गरबा और डांडिया रास की मनमोहक प्रस्तुतियों के साथ उत्सव का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भगवती की आरती एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। आयोजन के मुख्य प्रायोजक श्रीराम पापड़ एवं नारायण, गोपाल मूंधड़ा रहे।

समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान महेश्वरी समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर देवकिशन मूंधड़ा, कैलाश सिंघी, सुनील झॅंवर (नोखा), सुनील सारड़ा, सरिता मूंधड़ा (देशनोक) एवं अनीता मिमानी (खाजूवाला) को उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

विभिन्न पुरस्कारों से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन

गरबा नाइट के दौरान रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने उत्साह और उमंग के साथ गरबा एवं डांडिया रास में भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत मिस्टर नवरात्रा, मिस नवरात्रा, बेस्ट कपल एवं बेस्ट ग्रुप सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों ने प्रतिभागियों के उत्साह को और बढ़ाया तथा आयोजन को यादगार बना दिया।

युवा संगठन की टीम के सामूहिक प्रयासों से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश्वरी युवा संगठन (शहर), बीकानेर की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आयोजन की तैयारियों से लेकर कार्यक्रम के सफल संचालन तक अथक परिश्रम किया। आयोजन में अध्यक्ष कपिल लड्ढा, सचिव रोहित पचीसिया, कोषाध्यक्ष रोहित बिनानी एवं चेयरमैन ऐश्वर्य बिनानी सहित संगठन के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जुगल राठी, किशन लोहिया, पंकज थिरानी, गजेंद्र भट्टड़, श्रीकांत करनानी, कैलाश तापड़िया, विमल चांडक, शेखर पेडिवाल, कमल राठी, प्रवीण डागा, प्रिंस करनानी, शिवम लाहोटी, निकुंज चांडक, शुभम राठी, मोहित चांडक, आशीष राठी, अनिल चांडक, अभिषेक मूंधड़ा, ऋषभ सारड़ा एवं माधव राठी सहित संगठन के सभी सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

माहेश्वरी गरबा नाइट–2026 ने समाज में आपसी सौहार्द, सांस्कृतिक परंपराओं एवं पारिवारिक एकजुटता की भावना को सुदृढ़ किया। उत्साह, उमंग और उल्लास से परिपूर्ण यह आयोजन समाजबंधुओं के लिए एक यादगार अनुभव बना। कार्यक्रम का संचालन रघुवीर झंवर, आर जे उमंग और अनु बजाज ने प्रभावी ढंग से किया।



ताजा खबर