Homeखटाखट स्टोरीधर्म-धारा : दशहरे पर पूनरासर हनुमान जी का होगा महारुद्राभिषेक का आयोजन

धर्म-धारा : दशहरे पर पूनरासर हनुमान जी का होगा महारुद्राभिषेक का आयोजन

धर्म-धारा आपणी हथाई न्यूज, श्री राम भक्त हनुमान सेवा समिति द्वारा दशहरे पर श्रीपूनरासर धाम में राम का राज्याभिषेक एवं रामभक्त पूनरासर हनुमान का महारुद्राभिषेक,हवन ,महाज्योत एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा। श्रीराम भक्त हनुमान सेवा समिति के बंशीलाल व्यास (लालजी) ने जानकारी देते हुए कहा कि 20 अक्टूबर 2026 को दशहरे के अवसर पर पूनरासर धाम में राम भक्त हनुमान का रूद्राभिषेक एव महाप्रसादी का आयोजन किया जायेगा।

 

यात्रा के लिए 19 अक्टूबर 2026 सांय 7 बजे से बसों की रवानगी शिव प्लाजा पुराने बस स्टेण्ड,बीकानेर से श्री पूनरासर धाम के लिए होगी। कार्यक्रम में पूजनीय श्रीधर महाराज, पूर्व कैबिनेट मंत्री बी डी कल्ला,मेयर अनिल कल्ला, अशोक मोदी,जितेंद्र सुराणा,संजय आचार्य, यशपाल गहलोत, नारायण व्यास, अरविन्द व्यास (जिम गुरुजी) भी उपस्थित रहेंगे।

 

पूनरासर हनुमान के महारुद्राभिषेक कार्यक्रम से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की रवानगी 19 अक्टूबर 2026 को होगी,पूनरासर धाम में श्रीराम भक्त हनुमान का रुद्राभिषेक,महाज्योत एवं महाप्रसादी 20अक्टूबर 2026 को होगी। पूनरासर धाम में होने वाले इस भव्य महारुद्राभिषेक कार्यक्रम की तैयारी में रतन लाल बोथरा, विनोद व्यास, महावीर बोथरा,हर्षवर्द्धन व्यास,यशवर्द्धन व्यास जुटे रहें।

 



ताजा खबर