Homeक्राइमBikaner Crime : बीकानेर में पंजाब से लाई जा रही 780 पेटी...

Bikaner Crime : बीकानेर में पंजाब से लाई जा रही 780 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

आपणी हथाई Bikaner न्यूज जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाजन थाना पुलिस ने भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर जैतपुर के पास 780 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त की है। जब्त शराब और परिवहन में प्रयुक्त वाहन की अनुमानित कीमत करीब 72 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, अवैध शराब पंजाब से जोधपुर की ओर ले जाई जा रही थी। शराब के परिवहन में कैंटर का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 20 वर्षीय नेतराम पुत्र गुलाब खां, निवासी तेली, तहसील रावतसर, जिला हनुमानगढ़ तथा 21 वर्षीय नायाराम पुत्र नेहरू राम भील, निवासी कापरासर, जिला बाड़मेर के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा महाजन थाना अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में हेड कांस्टेबल जगराम, कांस्टेबल राजेश कुमार, अजय कुमार, सुनील कुमार, भादरराम, सुरेंद्र कुमार और पवन कुमार शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के अनुसंधान की जिम्मेदारी महाजन थाने के हेड कांस्टेबल जगराम को सौंपी गई है। कार्रवाई में कांस्टेबल भादरराम, राजेश कुमार और अजय कुमार की विशेष भूमिका रही।



ताजा खबर