

Politics आपणी हथाई न्यूज, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सुप्रीमो एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पद के प्रत्याशियों के समर्थन में बीकानेर जिले के दौरे पर हैं। इस दौरान वे रोड शो के जरिए विभिन्न गांवों में पहुंचकर जनसंपर्क करेंगे और चार स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

बीकानेर जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला के अनुसार, हनुमान बेनीवाल ने लालमदेसर मगरा से रोड शो के माध्यम से चुनाव प्रचार की शुरुआत की। उनका रोड शो बासी, बरसिंहसर, पलाना, केसरदेसर जाटान, रामसर, नौरंगदेसर, बम्बलू, शेरेरां, महादेव वाली, सत्तासर और लाखूसर सहित विभिन्न गांवों से होकर गुजरेगा। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की ओर से उनका स्वागत भी किया जाएगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, हनुमान बेनीवाल पलाना, रामसर, शेरेरां और महादेव वाली में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं, सत्तासर और लाखूसर में उनके स्वागत के कार्यक्रम रखे गए हैं। इस दौरे के दौरान वे जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव में आरएलपी प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क करेंगे। जिले में उनके रोड शो और जनसभाओं को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में सक्रियता देखी जा रही है।


