

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, कोटगेट थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रकरण संख्या 245/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) तथा अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही थी। मामले में परिवादी ने मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

पुलिस टीम ने जांच के दौरान आरोपी आकाश पुत्र उमा शंकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 18, नई सब्जी मंडी क्षेत्र, बीकानेर को दस्तयाब कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 13 अक्टूबर 2026 को रतन बिहारी पार्क के पास से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद कर ली गई।

कार्रवाई में कोटगेट थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सुनील यादव, कांस्टेबल उत्तराम, कांस्टेबल सम्पत कानी और कांस्टेबल संजय कानी शामिल रहे।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में की गई।


