Homeखटाखट स्टोरीWeather Alert : प्रदेश में इस हफ्ते भी होगी झमाझम बारिश, बीकानेर...

Weather Alert : प्रदेश में इस हफ्ते भी होगी झमाझम बारिश, बीकानेर सहित इन जिलों में भी…

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में मानसून के दौर के साथ साथ साथ सावन मैं भी अपनी दस्तक दे दी है इसी के चलते प्रदेश में  तापमान में गिरावट के साथ मौसम में अब ठंडक नजर आ रही है। मौसम विभाग जयपुर के अनुसार 17 जुलाई को बारां, कोटा, बूंदी, टोंक, अजमेर, नागौर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर व बाड़मेर जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ तेज बारिश के दौर/भारी बारिश होने की संभावना है।

वही पूर्वी राजस्थान में आगामी चार-पांच दिन अधिकांश स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।  19 जुलाई को जयपुर, भरतपुर, अजमेर व कोटा संभाग के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।कुल मिलाकर ये सप्ताह भी मौसम की ठंडक देता रहेगा।

 



ताजा खबर