Homeक्राइमCrime News: पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, लाठी-डंडों से हमला...

Crime News: पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, लाठी-डंडों से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट

आपणी हथाई Crime News: बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुसाईसर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक रामस्वरूप पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन एवं अन्य लोग उसे गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले से जुड़े तथ्यों और घटनाक्रम की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।फिलहाल हत्या के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।



ताजा खबर