Homeखटाखट स्टोरीPolitics : विधायक की सीआई से हुई तकरार, राजकार्य में बाधा का...

Politics : विधायक की सीआई से हुई तकरार, राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

Politics आपणी हथाई न्यूज,बूंदी जिले के नैनवां में पंचायत समिति प्रधान के चुनाव के दौरान सुरक्षा इंतजामों को लेकर बड़ा बवाल हो गया। चुनाव स्थल के बाहर लगाए गए बैरिकेड्स हटाने और परिसर में वाहन ले जाने से रोकने पर हिंडोली विधायक व पूर्व मंत्री अशोक चांदना की पुलिसकर्मियों और इंस्पेक्टर सहदेव मीणा से तीखी नोकझोंक हुई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विधायक और पुलिस के बीच गरमागरम बहस और धक्का-मुक्की के आरोप लगे हैं।

इस प्रकरण में पुलिस ने अशोक चांदना सहित हंसराज गुर्जर, सद्दाम हुसैन, तुलसीराम सांगोदा, आशुतोष नागर, साहिद खान और बलराम उर्फ बाबा गुर्जर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एफआईआर में BNS की धारा 121(1), 132, 189(2) और SC/ST एक्ट की धारा 3(2)(VA) लगाई गई है, जबकि मामले की जांच CID-CB पुलिस मुख्यालय, जयपुर को सौंपी गई है।

दूसरी ओर, विधायक अशोक चांदना ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताया है। उनका कहना है कि उन्हें बिना किसी ठोस वजह के रोका गया और सवाल करने पर संबंधित इंस्पेक्टर ने ही उलझते हुए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया, जबकि यह मुकदमा सत्ता पक्ष के दबाव में दर्ज किया गया है।



ताजा खबर