

आपणी हथाई न्यूज, राजकीय कार्य में लापरवाही बरतना यूआईटी के कर्मचारी को भारी पड़ गया और उसे निलंबन के आदेश थमा दिए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकानेर यूआईटी सचिव यशपाल आहूजा ने 26 मई को एक आदेश जारी कर यूआईटी के मुंशी हनुमान सिंह को निलंबित कर दिया गया है जानकारी के अनुसार हनुमान सिंह की ड्यूटी जय नारायण व्यास नगर योजना के सेक्टर 8 स्थित सामुदायिक भवन में लगाई गई थी इसी श्रंखला में 14 जून को कच्ची बस्ती का पूरा चार्ट कनिष्ठ लिपिक शकील अहमद को देने के आदेश जारी किए गए लेकिन कच्ची बस्ती नियमन संबंधित प्रस्तावना शकील अहमद को सुपुर्द नहीं की गई इसके चलते प्रशासन शहरों के संग अभियान के दूसरे चरण में चल रहे शिविरों में पत्रावलियों का कार्य संपादन नहीं किया जा रहा था। राजकीय कार्य में घोर उदासीनता और लापरवाही बरतने के कारण तथा उच्च अधिकारियों के आदेशों की पालना नहीं करने के कारण हनुमान सिंह को राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 13 मई शक्तियों का प्रयोग करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है हनुमान सिंह अब प्रत्येक रोज कार्यालय में उपस्थिति देंगे और उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता भी दिया जाएगा




