Homeखटाखट स्टोरीभारत सरकार ने निकाली पुलिस सेवा के लिए बड़ी भर्ती,4300 सब इंस्पेक्टर...

भारत सरकार ने निकाली पुलिस सेवा के लिए बड़ी भर्ती,4300 सब इंस्पेक्टर पदों के लिए आवेदन मंगवाए

आपणी हथाई न्यूज, भारत सरकार की ओर से पुलिस सेवा के लिए बड़ी भर्ती विज्ञप्ति जारी की गई है। स्टाफ सलेक्शन कमीशन के द्वारा सब इंस्पेक्टर पद के लिए कुल 4300 पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 30 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 20 से 25 साल के युवा इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है। सब इंस्पेक्टर की ये भर्ती संयुक्त रूप से दिल्ली पुलिस,बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स,सीआईएसएफ,सीआरपीएफ,आईटीबीपी,सहस्त्र सीमा बल आदि के लिए निकाली गई है। कोई भी स्नातक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पूर्व विज्ञप्ति को ढंग से पढ़ ले क्योंकि पुलिस की भर्ती में शारीरिक मापदंड बहुत मायने रखते है। अभ्यर्थी अपनी हाइट,चेस्ट,वेट आदि को ध्यान में रखकर ही आवेदन करें।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर