

बीकानेर में रामपुरिया महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव परिणाम के दौरान चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने हो गए। दाऊजी रोड स्थित रामपुरिया जैन महाविद्यालय के आगे समर्थकों के जमावड़े से यातायात आवागमन में दिक्कत है शुरू हो गई।

समर्थकों की भारी भीड़ के चलते मार्ग अवरुद्ध हो गया। चुनाव परिणाम आने से पहले दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थक आमने-सामने होकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस जाब्ते ने समर्थकों को वहां से हटने की अपील की लेकिन पुलिस की समझाइश के बावजूद भी समर्थक वहां डटे रहे जिसके बाद पुलिस को वहां से छात्रों को खदेड़ा। पुलिस द्वारा छात्रों को खदेड़ने के बाद यातायात वापिस सुचारू हो पाया।




