HomeबीकानेरBikaner: बीकानेर के इस क्षेत्र के घरों में पहुंच रहा गंदा पानी:...

Bikaner: बीकानेर के इस क्षेत्र के घरों में पहुंच रहा गंदा पानी: देखें वीडियो

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के वार्ड संख्या 57 स्थित चन्द्रशेखर महादेव गली में सीवरेज लाइन का दूषित पानी घरों की पेयजल पाइप लाइनों में मिलने की शिकायत सामने आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गंदे पानी की आपूर्ति के कारण क्षेत्रवासी आए दिन बीमार हो रहे हैं और उन्हें प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मोहल्लेवासियों एवं कांग्रेस नेता गोविंद पुरोहित ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित जेईएन को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों ने विभाग से शीघ्र समाधान की मांग करते हुए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की अपील की है।



ताजा खबर