HomeबीकानेरBikaner Breaking: नत्थूसर गेट क्षेत्र में आपसी कहासुनी के बीच युवक पर...

Bikaner Breaking: नत्थूसर गेट क्षेत्र में आपसी कहासुनी के बीच युवक पर कैंची से हमला

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर शहर के अंदुरुनी इलाके नत्थूसर गेट क्षेत्र में मंगलवार की शाम आपसी कहासुनी के दौरान एक युवक पर कैंची से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार शाम करीब 7 बजे हुई इस वारदात में रिशु पुरोहित नामक युवक ने भानु सिंह पर कैंची से वार कर दिया। अचानक हुए हमले में भानु सिंह के हाथ में चोट आई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवाया। घायल को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मामला हमले तक पहुंच गया।खबर लिखे जाने तक किसी भी तरीके की कानूनी कार्रवाई की कोई जानकारी सामने नही आ पाई है।



ताजा खबर