HomeबीकानेरBikaner: स्व.श्री फकीरचंद जी व्यास की पुण्यतिथि पर कल रोगियों की सेवार्थ...

Bikaner: स्व.श्री फकीरचंद जी व्यास की पुण्यतिथि पर कल रोगियों की सेवार्थ उपकरण किए जाएंगे समर्पित 

आपणी हथाई न्यूज,स्व.श्री फकीरचंद कृष्णादेवी व्यास मेमोरियल संस्थान की ओर से राष्ट्र विचारक, समाजसेवी, आमजन के हितों के लिये सदैव संघर्ष करने वाले एवं धार्मिक / साहित्यिक एवं अन्य क्षेत्र में अपनी लेखनी के धनी एवं सेवाभावी श्रद्धेय स्व. फकीरचंद जी व्यास की पंचम पुण्यतिथि 05 जून, 2026 को इस बार सेवाभाव को समर्पित कर रूग्ण सहायता उपकरणों के माध्यम से श्रद्धासुमन अर्पित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

संस्थान के अध्यक्ष अशोक कुमार पुरोहित ने बताया कि स्व. फकीरचंद जी व्यास के जीवन मूल्यों की प्रेरणा से संस्थान द्वारा उनके जीवन में सेवाभाव के कार्यों को ध्यान में रखते हुए उनकी पंचम पुण्यतिथि दिनांक 5 जून 2026 को सेवाभारती संस्थान बीकानेर को ” रुग्ण सहायता ” के अन्तर्गत रोगियों की सेवार्थ पलंग, वॉकर, व्हील चेयर, नेमुलाईजर एवं कॉमोड चेयर व अन्य उपकरण समर्पित किये जायेंगे।

सेवाभारती बीकानेर एवं संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में रुग्ण सहायता केन्द्र की स्थापना नत्थूसर गेट बाहर, संसोलाव तालाब के पास सेवाधाम में शीघ्र की जा रही है जिसमें रोगियों की सहायतार्थ पलंग, वॉकर, व्हील चेयर, नेमुलाईजर, कॉमोड चेयर इत्यादि संस्थान की ओर से सेवा समर्पण के रूप में दी जाकर स्व. फकीरचंद जी व्यास को सेवाभाव श्रद्धांजली दी जायेगी।



ताजा खबर