
आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के खारा क्षेत्र में धर्म परिवर्तन करने का दबाव डालने का ममला सामने आया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि खारा क्षेत्र में बने चर्च का एक व्यक्ति खारा में चूल्हे ठीक करने के बहाने घरों की रेकी कर रहा था तथा जिस घर में बीमार व्यक्ति मिलता उस घर पर जाकर ईसाई धर्म की बाते करता तथा ईसाई धर्म अपनाने की बाते करते हुए धर्म परिवर्तन करवाने का दबाव डालता जिसे स्थानीय लोगों ने रंगे हाथों पकड़ कर जामसर थाने में ले आए। आरोपी को स्थानीय निवासी गजे सिंह, पुष्कर नाथ जी महाराज, मांगी लाल सुथार, पूर्णदास स्वामी,दीनाराम, पंकज शर्मा, हेतराम ओड व पवन हिंदू आदि ने मिलकर थाने लेकर आए। स्थानीय लगों ने इस ममले में हिंदू जागरण मंच के कैलाश भार्गव व शैलेश गुप्ता को सूचना दी। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के कैलाश भार्गव व शैलेश गुप्ता और स्थानीय लोगों ने में लिखित परिवाद दिया। परिवादी कर्ण राज ओड द्वारा शिकायत दी गई। जानकारी के अनुसार इस दौरान थाने के आगे स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


