HomeबीकानेरBikaner: केयर मार्ट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ...

Bikaner: केयर मार्ट में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ राख  

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के बीछवाला थाना क्षेत्र में वूलन मिल के पास स्थित केयर मार्ट में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने से मार्ट में रखे लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे के आसपास केयर मार्ट के संचालक को मार्ट में से धुआं उठने और आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर दो से तीन दमकल की गाडिय़ों पहुंच गई।। फायर फाइटर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार आग इतनी भीषण थी कि बिल्डिंग के अंदर लगे लोहे के मजबूत गाटर तक मुड़ गए।

पांच मंजिला केयर मार्ट की तीन मंजिलों में रखा घरेलू उपयोग का सामान, राशन, स्टेशनरी, घी, तेल, चावल, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक सहित बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री जलकर नष्ट हो गई। हालांकि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन इस आग में लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।फिलहाल पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर