

आपणी हथाई न्यूज,नहर बंदी समाप्त होने के बावजूद शहर के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है, जिससे भीषण गर्मी के बीच आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी के विरोध में 29 मई को सुबह 10:30 बजे पूर्व काबीना मंत्री डॉ. बीडी कल्ला और पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी यशपाल गहलोत के नेतृत्व में रतन बिहारी पार्क से कचहरी परिसर तक हाथों में खाली मटकियाँ लेकर पैदल मार्च निकाला जाएगा। इसके पश्चात कचहरी परिसर में जिला प्रशासन के समक्ष मटकीया फोड़कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा, ताकि प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया जा सके।
कांग्रेस नेता विकास तंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों तथा भीषण गर्मी के दौरान बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस के नाम पर की जा रही बिजली कटौती के विरोध में बीकानेर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।
यशपाल गहलोत ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी आवाज उठाने की अपील की है, ताकि पानी, बिजली और महंगाई जैसे जनहित के मुद्दों पर प्रशासन और सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा सके।


