Homeखटाखट स्टोरीRailway: लालगढ़ डिपो ने हजारों टन स्क्रैप का किया निस्तारण, रेलवे के...

Railway: लालगढ़ डिपो ने हजारों टन स्क्रैप का किया निस्तारण, रेलवे के खजाने में आए 29.23 करोड़ रुपए

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर स्टोर डिपो लालगढ़ द्वारा रेल संसाधनों के कुशल प्रबंधन एवं स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्क्रैप निस्तारण में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। मंडल ने 7109 मीट्रिक टन स्क्रैप का सफल निस्तारण कर कुल 29.23 करोड़ रुपये की आय अर्जित की है।

यह उपलब्धि डिपो की पारदर्शी कार्यप्रणाली, प्रभावी योजना और सतत मॉनिटरिंग का परिणाम है। स्क्रैप निस्तारण से न केवल राजस्व में वृद्धि हुई है, बल्कि रेलवे परिसरों में स्वच्छता और सुव्यवस्था भी सुनिश्चित हुई है। वरिष्ठ सामग्री प्रबंधन लालगढ डिपो अवकाश सचान ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के नवाचारों एवं संसाधन प्रबंधन के माध्यम से आय बढ़ाने और कार्यक्षमता में सुधार लाने पर बल दिया है।

बीकानेर स्टोर डिपो (लालगढ़) द्वारा आगे भी इस प्रकार के प्रयास निरंतर जारी रखे जाएंगे, जिससे रेलवे की परिसंपत्तियों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित हो सके।



ताजा खबर